भारतीय हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदित सोनी , पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की हुई शुरुआत..

Spread the love

भारतीय हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदित सोनी का दमोह में हुआ भव्य स्वागत, पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की हुई शुरुआत..

दमोह। भारतीय हिंदू महासंघ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उदित सोनी के प्रथम नगर आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं उनके मित्रों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सोनी के दमोह पहुंचने पर सागर रोड टोल नाके पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें नगर में लाया गया। फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया गया।

इस अवसर पर उदित सोनी ने कहा, “मैं अपने सभी भाई-बंधुओं के इस भव्य स्वागत और प्रेम के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं सदैव आपके इस स्नेह और विश्वास का ऋणी रहूंगा।”

स्वागत कार्यक्रम में भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सीताराम पटेल का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनमें जगेश राठौर (जिला उपाध्यक्ष), प्रह्लाद पाल (जिला संगठन मंत्री), आकाश यादव (जिला मीडिया प्रभारी), एवं संगठन के अन्य सदस्य अशोक सोनी बिट्टू, सौजन्य खरे, चिंटू ‘अजीत’, सौरभ, ललित, नमन, विकास, दीपक, रितेश, विक्रम, जीतेंद्र, मनोज, आदर्श आदि शामिल थे।

पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय हिंदू महासंघ, जिला दमोह द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सीताराम पटेल के मढ़ाहार स्थित खेत पर किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदित सोनी, डॉ. सीताराम पटेल, जिला उपाध्यक्ष जगेश राठौर, जिला संगठन मंत्री प्रह्लाद पाल समेत पूरी टीम मौजूद रही। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मां के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को वृक्षारोपण के माध्यम से अभिव्यक्त करना है।

यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करने का प्रयास है।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com