भाजपा की संकल्प से सिद्धि अभियान की जिला स्तरीयकार्यशाला संपन्न..
राष्ट्रनिर्माण में योगदान के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तैयार रहते हैं : श्याम शिवहरे..
कार्यकर्ताओं की मेहनत की वजह से ही पार्टी शीर्ष पर है : लखन पटेल..
दमोह – भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष की उपलब्धियों के संबंध में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं को लेकर होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, मध्य प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पथरिया विधायक लखन पटेल, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, हटा विधायक उमादेवी खटीक, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी, कार्यक्रम के जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, रमन खत्री, अमित बजाज, अरुण तिवारी और जिला मंत्री संजय यादव ने मां भारती और पार्टी के पितृ पुरुषों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में पूर्ण होता है संगठन से लेकर सरकार तक की गतिविधियों की सम्पूर्ण जानकारी एक एक कार्यकर्ता को होती हैं सुनने और सीखने वाला कार्यकर्ता ही आगे बढ़ता है, भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रनिर्माण के लिए हमेशा तैयार रहता हैं, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ और आम जनता तक जाना है।
राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व मे हमारी सरकार 11 वर्ष पूर्ण करने जा रही है और इस उपलक्ष्य में पार्टी संकल्प से सिद्धि अभियान का आगाज करने जा रही है जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होती हैं, हम सब वह लोग हैं जिसके कारण भाजपा शीर्ष पर पहुंच पाई हैं, उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि विश्वास पर खरा उतरने वाले ही सफलता हासिल करते है इसलिए विश्वास के साथ कार्य करते रहे।
जिला प्रभारी सतानंद गौतम ने कहा कि हम केन्द्र सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक ले जायेंगे। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम जिला, मंडल तथा बूथ स्तर तक आयोजित किये जायेंगे तथा जन जन के पास सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों पर आम जन से चर्चा करेंगे, आज जिस भारत की तस्वीर हमारे सामने है एक दशक पूर्व की स्थितियां ऐसी नहीं थी आज हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, हमें कार्यकर्ताओं के माध्यम से ये बात जनता तक पहुंचानी है। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस था इस दिन से आगामी दो मास तक हमे व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम करना है जिसमे समस्त जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता आपना योगदान देंगे।
संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के जिला प्रभारी संजय सेन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने से लेकर आज तक जो भी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के कार्य किए सभी वर्ग के उत्थान के लिए किए। आगामी 9 जून से 9 जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। बदलता भारत मेरा अनुभव के साथ विकसित भारत की परिकल्पना भी शामिल हैं। कार्यकर्ता सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित हितग्राहियों को इस योजना से जोडें और उनको लाभान्वित करें। जिलास्तर एवं मंडल स्तर पर इसके लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी और आप सब सरकार की उपलब्धियों का पूरा ब्यौरा लेकर जनता के बीच जायेंगे। पर्यावरण संरक्षण जिला प्रभारी रमन खत्री ने बताया कि 5 जून से 15 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम की जानकारी दी जिसमें प्रत्येक मतदान केंद्र पर 50 पौधे लगाने जायेंगे साथ ही उन पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित को होने वाले जिला और मंडल स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी जिला मंत्री संजय यादव ने दी। आपातकाल के 50 वर्ष के काले अध्याय के बारे में जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी ने 23 जून डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी जो 6 जुलाई तक आयोजित होंगे।
इस कार्यशाला में जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन, चंदभान पटेल, जिला मंत्री अनिता खरे, जिला कार्यालय मंत्री राम लाल उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, जिला मीडिया सह प्रभारी महेन्द्र जैन, आई टी रिंकू गोस्वामी, सहित मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष और अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रह।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..