दमोह में किसानों का अनूठा विरोध: अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट पहुंचे, ‘मूंग खरीदी चालू करो’ का नारा
दमोह। मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में मूंग की खरीदी पर रोक लगाए जाने के विरोध में दमोह जिले के किसानों ने अनूठा प्रदर्शन किया। किसान चिलचिलाती धूप में अर्धनग्न अवस्था में कलेक्ट्रेट पहुंचे और ‘मूंग खरीदी चालू करो’ के नारे लगाए।
जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह लोधी ने बताया कि यह प्रदर्शन बिना किसी संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले किया गया था। किसानों का उद्देश्य भाजपा सरकार को समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी की मांग मानने पर मजबूर करना था।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही मूंग खरीदी की घोषणा नहीं करती, तो वे दमोह में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठेंगे।
ज्ञापन में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, भीष्म नारायण पटेल, तुलसी लोधी, देवेंद्र अहिरवार, एड. नरेंद्र प्रताप, नीलेश ठाकुर, दीनदयाल पटेल, सरदार सिंह, अंकित राय, जीतेन्द्र पटेल, कमलेश चोरसिया, नत्थू सिंह, गुड्डू प्यासी सत्ती खिरिया, धमेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह घोघरा, राजू सिंह, गोविंद सिंह केरवना, देवी सिंह गूगरा, सुनिल सिंह हिगवानी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
किसानों ने शासन-प्रशासन से अपील की है कि वे इस ज़मीन पर वर्षों से रह रहे गरीबों को बेघर न करें और उन्हें वहीं यथावत रहने की अनुमति दें।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..