नेहा गोस्वामी थाना प्रभारी द्वारा पत्रकार के साथ की गई अभद्रता को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा दमोह पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
दमोह/मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के राज में अवैध शराब बिक्री करने वाले माफिया तो गुंडागर्दी कर ही रहे है इसके अलावा चौंकाने वाली बात तो ये है कि पुलिस भी अब पत्रकारों के साथ गुंडागर्दी झूठी एफआईआर करने की धमकियां देने में गुंडों से कम नहीं है
मामला बटियागढ़ की लेडी सिंघम नेहा गोस्वामी की जोकि कल से सुर्खियों में है भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा अवैध शराब की कवरेज करने गए पत्रकार से बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी द्वारा पहले तो धक्का देकर मोबाइल तोड़ने का प्रयास किया गया जब मोबाइल झपटने में कामयाब नहीं हुई तब पुलिस की बर्दी का रोप झाड़ते हुए कारवाही करने की धमकी दी गई और तो और मैडम जी द्वारा ये भी कहा गया कि किसने कहा कि आप कवरेज करो पत्रकार की हाथ में आईडी होते हुए भी कुछ सिविल ड्रेस में शराब पीए हुए खड़े कांस्टेबल भी पत्रकारों से अनर्गल तरीके से बात करते हुए देश के कहे जाने वाले चौथे स्तंभ का अपमान करने लगे एक पत्रकार को उसकी कार्यप्रणाली में बाधा डाली गई
जिसके चलते पत्रकार राघवेंद्र राठौर एवं भगवती मानव कल्याण संगठन जिले के सभी पत्रकारों के साथ दोषियों पर कार्यवाही की मांग के संबंध में राज्यपाल के नाम दमोह पुलिस अधीक्षक को एक विशाल जनसमूह के साथ ज्ञापन सौंपा ओर नेहा गोस्वामी थाना प्रभारी जी को सस्पेंड करने की बात भी की गई।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..