नए सत्र के साथ नए नए आयोजन करेगी भारत विकास परिषद..

Spread the love


नए सत्र के साथ नए नए आयोजन करेगी भारत विकास परिषद, रीजनल पदाधिकारी ने ली बैठक
दमोह
। दमोह के केशव नगर, सरस्वती विद्या विहार स्कूल के सभा कक्ष में भारत विकास परिषद की अहम बैठक रीजनल पदाधिकारीयों के नेतृत्व में आयोजित की गई भारत विकास परिषद के बीते सत्र के क्रियाकलापों पर समीक्षा करते हुए रीजनल पदाधिकारीयों ने दमोह शाखा के सदस्यों की खुले मंच से प्रशंसा की वही आगामी समय में नए सत्र के साथ ही नए-नए आयोजनों के बारे में उपस्थित दमोह शाखा के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया.यहां पर मौजूद भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कोठारी ने उपस्थित सदस्यों को प्रेरित किया और संगठन के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, वही परिषद के राष्ट्रीय सदस्य पर्यावरण जितेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किस तरह से पर्यावरण के क्षेत्र में परिषद को कम करना है. वही यहां पर उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए प्रांतीय सचिव श्रीमती भारती गौरव ने महिला संबंधी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रांतीय सचिव राजीव विल्थरे और जिला अध्यक्ष दीपक सिंघानिया ने भी भारत विकास परिषद के उपस्थित सदस्य को संबोधित किया इस बैठक के दौरान सचिव विक्रम सिंह राजपूत ने भारत विकास परिषद दमोह शाखा का वार्षिक प्रतिवेदन रखा, साथ ही इस बैठक के दौरान आदित्य चौरसिया उपाध्यक्ष, महेंद्र ताम्रकार उपाध्यक्ष, श्रीमती किरण दुबे गोस्वामी उपाध्यक्ष, मिथिलेश मिश्रा कोषाध्यक्ष, रामा गुप्ता, मनीष सोनी प्रांतीय मीडिया प्रभारी, श्रीमती अनुराधा गोस्वामी, श्रीमती नीता मिश्रा, धनेश जैन, पंकज खरे की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का सफल संचालन भूपेंद्र जैन ने किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com