जबेरा थाना पुलिस ने पकड़ी 441 लीटर अवैध शराब, 6 साल से फरार स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार..

Spread the love

दमोह पुलिस की दो बड़ी कार्रवाइयाँ: जबेरा थाना पुलिस ने पकड़ी 441 लीटर अवैध शराब, 6 साल से फरार स्थायी वारंटी भी गिरफ्तार

दमोह | 11 जून 2025
जिला दमोह में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में जबेरा थाना पुलिस द्वारा दो बड़ी कार्रवाइयाँ की गई हैं। इनमें एक मामले में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई, वहीं दूसरे मामले में 6 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पकड़ा गया।

(1) रात्रि गश्त के दौरान बोलेरो से 441 लीटर अवैध शराब जब्त

दिनांक 10 जून की देर रात जबेरा थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बोलेरो वाहन क्रमांक MP 20 BA 0369 में दो व्यक्ति — चम्मू उर्फ चमन राय निवासी कोरता व एक अन्य अज्ञात — नोहटा की ओर से अवैध शराब लेकर बंशीपुर की ओर जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने बिदारी घाट जबेरा में घेराबंदी की, लेकिन वाहन तेज गति से भागते हुए वंशीपुर रोड की ओर निकल गया। पुलिस ने पीछा किया और अवस्थी फार्म हाउस के पास वाहन को छोड़े भागते हुए आरोपियों का जंगल में भी पीछा किया गया, किंतु वे फरार हो गए।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को 44 पेटी लाल मसाला शराब व 05 पेटी प्लेन शराब मिली — कुल 2,450 पाव, यानी लगभग 441 लीटर अवैध शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,45,000 आँकी गई है।
मामले में थाना जबेरा में अप. क्र. 168/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

फरार आरोपी:

चमन राय निवासी कोरता, थाना जबेरा

एक अन्य अज्ञात व्यक्ति

(2) छह साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

एक अन्य उल्लेखनीय कार्रवाई में जबेरा पुलिस ने 6 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी दिनेश पिता छोटेलाल चक्रवर्ती, निवासी आधारताल, जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलने पर जबलपुर के दीनदयाल बस स्टैंड पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे आज ही माननीय न्यायालय दमोह में पेश किया जाएगा।


इन कार्रवाइयों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारीगण:

उनि. विकास सिंह चौहान

कावा. उप निरी. गणेश दुबे

कावा. प्र.आर. 245 देवेन्द्र

कावा. प्र.आर. 93 कल्याण

कावा. प्र.आर. 400 रणमत

प्र.आर. 316 आनंद

आर. 489 वीरेन्द्र सिंह

आर. 595 निशांत

आर. 455 अनमोल

आर. 262 अनिल पटेल

आर. 559 वीरेन्द्र बाडेकर

डायल 100 चालक चरण अठ्या

NRS सुशील बाजपेयी

दमोह पुलिस की यह सक्रियता जिले में अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी तत्परता का स्पष्ट प्रमाण है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com