दमोह जिले में 22 प्रकरणों में 47,500 रुपए का इनाम घोषित – पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी की कार्रवाई
दमोह।
दमोह जिले में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। श्री सोमवंशी ने जिले के 22 अलग-अलग प्रकरणों में कुल 47,500 रुपए का इनाम घोषित किया है। यह इनाम फरार, संदेही और अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वालों को दिया जाएगा।
इनाम की विस्तृत जानकारी:
09 प्रकरणों में 19 फरार आरोपियों पर ₹31,500
02 प्रकरणों में 02 संदेही आरोपियों पर ₹2,000
11 प्रकरणों में 11 अज्ञात आरोपियों पर ₹14,000
फरार आरोपियों पर घोषित इनाम:
थाना दमोह देहात के अपराध क्रमांक 219/25 में गुफरान पिता सलीम बिजली निवासी कोतवाली दमोह पर ₹3,500
थाना हिण्डोरिया के अपराध क्रमांक 202/25 में अज्जू उर्फ अजय पिता बंशीलाल चक्रवर्ती (बिलासपुर, छ.ग.) पर ₹3,000
थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 129/24 में रूपसिंह पिता अमानसिंह लोधी पर ₹3,000
थाना कोतवाली दमोह के अपराध क्रमांक 168/25 में गुफरान पिता सलीम कुरैशी पर ₹3,000
थाना हिण्डोरिया के अपराध क्रमांक 93/25 में राजू उर्फ पप्पा पिता मंगल खान पर ₹2,500
थाना तेंदूखेड़ा के अपराध क्रमांक 88/25 में खिलान सिंह गोंड एवं सरोज लोधी पर ₹2,000-₹2,000
थाना तेंदूखेड़ा के अपराध क्रमांक 155/25 में जुगल केवट पर ₹1,500
थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 134/25 में राजा ठाकुर, भूरा राय, मिंटू राय, सागर झारिया, आकाश ठाकुर एवं दिनेश राय पर ₹1,000-₹1,000
थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 117/25 में राजेन्द्र साहू, काशीराम साहू, नरेन्द्र साहू, हरीबाई साहू और रजनी साहू पर भी ₹1,000-₹1,000
संदेही आरोपी:
थाना तेंदूखेड़ा के अपराध क्रमांक 162/25 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में संदेही आरोपी करण पर ₹1,000 का इनाम घोषित।
पुलिस अधीक्षक का बयान:
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने कहा कि, “प्रकरणों की गंभीरता और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इनाम की यह घोषणा की गई है। जनता से अपील है कि इन आरोपियों की जानकारी पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।”



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..