प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर दमोह भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित..

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूर्ण होने पर दमोह भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित..
जन-आधारित, पारदर्शी शासन और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव की चर्चा

दमोह।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय दमोह में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह, राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से साझा किया।

सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार जन-आधारित, पारदर्शी और संवेदनशील शासन की प्रतीक बन चुकी है। बीते 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है। उन्होंने कहा कि आज ‘विकसित भारत’ की संकल्पना साकार हो रही है और गरीब कल्याण अब नारे से आगे, एक क्रियान्वयन की दिशा बन चुका है।

प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसलों — जैसे अनुच्छेद 370 हटाना, तीन तलाक की समाप्ति, नया वक्फ कानून, सीएए और महिलाओं को विधायी निकायों में 33% आरक्षण — को देश में बदलाव की मिसाल बताया गया। उन्होंने कहा कि गरीबी उन्मूलन, आवास, राशन, स्वच्छता, जल-विद्युत जैसी योजनाओं के माध्यम से सरकार ने वास्तविक बदलाव सुनिश्चित किए हैं।

राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने असंभव को संभव कर दिखाया है। अनुच्छेद 370 हटाना इसका बड़ा उदाहरण है। उन्होंने बताया कि 11 वर्षों में 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, उज्ज्वला और सौभाग्य जैसी योजनाओं ने देश के गरीब और ग्रामीण तबकों को मजबूती दी है। उन्होंने बताया कि बीमा योजनाओं के तहत 40 करोड़ लोग अब कवर में आ चुके हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि अब देश की आम जनता भी कहने लगी है — “मोदी हैं तो मुमकिन है”। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वर्तमान नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को ध्यान में रखकर फैसले ले रही है। यही कारण है कि अमृतकाल में विकसित भारत की नींव मजबूती से रखी जा चुकी है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी संजय सेन, जिला महामंत्री गोपाल पटैल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार और सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन मंचासीन रहे।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com