दमोह देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
दमोह — जिले में अवैध शराब के व्यापार और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दमोह देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा से 20 पेटी (960 पाव) देशी मदिरा शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹96,000 बताई जा रही है।
कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक दमोह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अंजाम दिया गया। थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आम चौपरा, अथाई रोड से इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

पुलिस ने मौके से ऑटो चालक सुरेश चौहान (उम्र 44 वर्ष), निवासी गुरूनानक स्कूल के पीछे, आम चौपरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि यह शराब सूरज यादव और अर्जुन यादव द्वारा मंडाहार रीड शराब दुकान से लोड करवाई गई थी, जिसे वह आम चौपरा पहुंचाने जा रहा था।
इस पूरे मामले में थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 423/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सुरेश चौहान को न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि सूरज यादव, अर्जुन यादव और मंडाहार शराब दुकान का गद्दीदार फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
जब्त सामग्री:
20 पेटी (960 पाव) देशी मदिरा शराब, कीमत ₹96,000
ऑटो वाहन क्र. MP 34 ZE 2878, कीमत ₹3,00,000
इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, उप निरीक्षक एम.एस. कोरकू, प्रधान आरक्षक 765 कामता, प्रधान आरक्षक 286 मुकेश, प्रधान आरक्षक 144 संजय, प्रधान आरक्षक 78 सचिन, प्रधान आरक्षक 762 दीपक, आरक्षक 805 अभिषेक, आरक्षक 456 जितेन्द्र, आरक्षक 368 शोएब, आरक्षक 43 कुलदीप (थाना दमोह देहात), तथा आरक्षक मयंक दुबे (सायबर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।
दमोह देहात पुलिस की यह कार्यवाही अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध एक बड़ी चेतावनी मानी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है और कहा है कि ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..