दमोह: नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी सफलता, 48 घंटे में उत्तर प्रदेश से की गई बरामदगी
दमोह — थाना दमोह देहात क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटे के भीतर अपहृत लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया।
दिनांक 09/06/25 को खोजाखेड़ी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना दमोह देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 418/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर लिया। उसे सकुशल परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा, प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज (प्र.आर. 840), प्रधान आरक्षक रविशंकर कटारे (प्र.आर. 28), एवं आरक्षक देवेंद्र (आर. 589) की विशेष भूमिका रही, जिनके समन्वित प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई।
दमोह पुलिस की इस त्वरित और सराहनीय कार्यवाही की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..