तेंदूखेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 54 लीटर देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार..

Spread the love

अवैध शराब के विरुद्ध तेंदूखेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 54 लीटर देशी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार..

दमोह/तेंदूखेडा
जिला दमोह के तेंदूखेडा थाना पुलिस ने अवैध शराब परिवहन और विक्रय पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी तेंदूखेडा के नेतृत्व में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 12.06.2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि झापन की ओर से झलौन होते हुए तेंदूखेडा की दिशा में एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध देशी शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तेंदूखेडा उनि. नीतेश जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना होकर झलौन बस स्टैंड पहुंची। वहां से एक संदिग्ध बिना नंबर की TVS स्टार सिटी प्लस मोटरसाइकिल पर झापन की दिशा से आते हुए दिखा, जो पुलिस को देखकर धनेटा की ओर भागा।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुटी मंदिर धनेटा के पास उसे रोक लिया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे थैलों और बैग में देशी लाल मसाला शराब के 250 पाव एवं देशी प्लेन शराब के 50 पाव, कुल 300 पाव (54 बल्क लीटर) शराब पाई गई, जिसकी कीमत लगभग ₹29,500 आंकी गई है। इसके अतिरिक्त आरोपी के पास से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत लगभग ₹30,000 है, भी जब्त की गई। कुल जब्त सामग्री की कीमत ₹59,500 है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण सिंह गौड़ पिता चरण सिंह गौड़, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम केवलारी मनकेड़ी, थाना बेलखेड़ा, जिला जबलपुर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 237/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है और विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदूखेडा उनि. नीतेश जैन के साथ पुलिस बल के प्रआर. बृजेश तिवारी, रविचंद सेन, महेश कुमार, शालिम खान, आर. नंदलाल कुर्मी, रणधीर सिंह, नीरज नामदेव, राजेन्द्र सिंह ठाकुर तथा सायबर सेल से प्रआर. राकेश अठ्या व आर. रोहित सिंह राजपूत का विशेष योगदान रहा।

पुलिस द्वारा लगातार ऐसे अवैध कारोबार पर निगरानी रखकर सख्त कार्यवाही की जा रही है, जिससे असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने और समाज में कानून व्यवस्था बनी रहे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com