पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित..
भोपाल/दमोह।
मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित रविशंकर शुक्ल जी के सुपुत्र एवं देश के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री विद्याचरण शुक्ल जी (विद्या भैया) की पुण्यतिथि के अवसर पर गंगोत्री भवन, न्यू मार्केट भोपाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री श्री अतुल त्रिपाठी द्वारा आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं कानूनी क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने शामिल होकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत दुबे, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेता देवेंद्र रावत, भारतीय तेलिक साहू राठौर महासभा जनगणना प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक सत्येंद्र साहू, आसिफ जैकी, समाजसेवी पं. आशीष दुबे, मिंटू राम, दिनेश तिवारी, प्रमोद जैन, दिनेश विश्वकर्मा (बख्शी जी) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थितजनों ने स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें याद करते हुए उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वर्गीय शुक्ल जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करना एवं नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना रहा।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..