भोपाल में होगा संगीत और साहित्य का संगम: ‘सरगम के सितारे’ म्यूजिकल नाइट और ‘ने करो 7’ पुस्तक का होगा भव्य विमोचन
भोपाल/दमोह:
आर.के. क्रिएशन द्वारा आयोजित “सरगम के सितारे – इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल, प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन एवं म्यूजिकल नाईट” का आयोजन 15 जून, रविवार शाम 6 बजे एलएन सिटी यूनिवर्सिटी के सौजन्य से सीएमई ऑडिटोरियम, जेके हॉस्पिटल कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम की खास बात यह होगी कि इसमें सारेगामा 2024 के टॉप टेन फिनालिस्ट चेतन भरंगा (मुंबई) अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। साथ ही दमोह के युवा लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित पुस्तक “ने करो 7” का विमोचन किया जाएगा। इस पुस्तक के स्पॉन्सर डॉ. अरविंद साहू “झुमरवाले” हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में आर.के. क्रिएशन के डायरेक्टर आर.के. शर्मा, LN हरिओम जटिया, श्रम श्री सेवा संस्था समिति, मिलन ग्रुप, आशीष दुबे और स्वरांगनी संगीत महाविद्यालय की भारती श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, और वाद्य यंत्रों की प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, साथ ही “ने करो 7” पुस्तक के माध्यम से साहित्य प्रेमियों को भी एक नई सौगात मिलेगी।
आर.के. शर्मा और लेखक सत्येंद्र साहू ने आमजन से अपील की है कि वे इस बहुआयामी सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं।
कार्यक्रम विवरण:
📅 तारीख: 15 जून 2025 (रविवार)
🕕 समय: शाम 6 बजे
📍 स्थान: CME ऑडिटोरियम, JK हॉस्पिटल कैंपस, कोलार रोड, भोपाल



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..