राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में मदद करने वालों को मिलेगा 25 हजार का इनाम और प्रशस्ति पत्र, राष्ट्रीय स्तर पर 1 लाख का पुरस्कार
दमोह।
यातायात थाना प्रभारी (टीआई) दलबीर सिंह मार्को ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहगीरों को “राहवीर योजना” के तहत 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह निर्णय जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में गठित अप्रेजल कमेटी द्वारा अनुमोदित किया जाएगा।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के बाद ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर त्वरित इलाज सुनिश्चित करना है, जिससे पीड़ितों की जान बचाई जा सके। ऐसे 10 राहवीरों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा, जिन्हें 1 लाख रुपये की राशि और सम्मान प्रदान किया जाएगा।
टीआई मार्को ने बताया कि यह योजना पूर्ववर्ती “गुड सेमेरिटन स्कीम” का उन्नत रूप है, जिसमें केवल 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। अब इस नई राहवीर योजना को 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रूप से लागू किया गया है।
जिले में वाहन चेकिंग अभियान जारी, 11 वाहनों पर 30,800 रुपये की चालानी कार्यवाही
दमोह।
जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस संदर्भ में परिवहन अधिकारी क्षितिज सोनी ने जानकारी दी कि सागर नाका बायपास पर विशेष जांच अभियान के तहत 11 वाहनों पर कुल 30,800 रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान 01 डम्पर बिना फिटनेस के, 01 डम्पर बिना पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण पत्र) के, 01 डम्पर ओवरलोड और 01 ट्रक बिना बीमा के पाए गए। इसके अतिरिक्त अन्य वाहनों पर हेलमेट न पहनने जैसी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई है। यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..