ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमोह की वेदिका मलैया का शानदार प्रदर्शन, टीम दमोह ने जीता गोल्ड मेडल
दमोह, 15 जून 2025
रीवा में आयोजित प्रथम ओपन स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दमोह की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वेदिका मलैया वीरा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया। वेदिका, जो कि अंकित मलैया और चंचल मलैया की सुपुत्री हैं, दमोह की संपूर्ण टीम के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल हुई थीं।
कोच नीरज दुबे और निधि दुबे के मार्गदर्शन में दमोह की टीम ने कुल 10 खिलाड़ियों के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों में वेदिका के साथ गुंजन, ऋतिक, जया, गुड़िया सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

टीम की इस शानदार उपलब्धि पर दमोह में हर्ष का माहौल है। खिलाड़ियों को बधाई देने वालों में सकल हिन्दू समाज के संरक्षक पंडित चंद्र गोपाल पौराणिक, जिला अध्यक्ष कपिल सोनी, नगर अध्यक्ष राममनोहर घारू, राजीव राय साव जी, युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार, नगर अध्यक्ष राजू नामदेव, अमरदीप जैन लालू, दिलीप चौरसिया, मनोज देवलिया, विनोद राठौर, प्रमोद विश्वकर्मा, देवेश खत्री सहित कई गणमान्य नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
दमोह की इस उपलब्धि को खेल के क्षेत्र में एक नई दिशा के रूप में देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि जिले के युवा आगे भी इसी प्रकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर दमोह का परचम लहराएंगे।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..