भाजपा के सभी 24 मंडलों में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन..

Spread the love

भाजपा के सभी 24 मंडलों में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियाँ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प..

दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले के सभी 24 मंडलों में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशन में, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सभी मंडलों में पौधारोपण कर की गई। इसके पश्चात मंडल स्तर पर संकल्प कार्यशालाओं के माध्यम से मोदी सरकार की सेवा, समर्पण और सुशासन पर केंद्रित 11 वर्षों की विकास यात्रा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

जिला प्रभारी संजय सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी मंडलों में वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों ने बतौर वक्ता भाग लिया। तेंदूखेड़ा में श्याम शिवहरे, वनवार में राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह, अभाना में देवकीनंदन पटेल, बांदकपुर में राघवेंद्र सिंह परिहार, पथरिया नगर में रमन खत्री, पथरिया ग्रामीण में अरविंद उपाध्याय, जबेरा में रामेश्वर चौधरी, तेजगढ़ में डॉ. उत्तम पटेल सहित सभी मंडलों में जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर अभूतपूर्व प्रगति की है। देश ने आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।”

वहीं राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा, “आज देश का हर नागरिक एकजुट होकर विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना अब 140 करोड़ देशवासियों का लक्ष्य बन चुका है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com