दमोह में चार आरोपियों पर 7 हजार का इनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने की घोषणा
दमोह। 16 जून 2025
दमोह जिले में विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में फरार, अज्ञात एवं संदेही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कुल 7,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मड़ियादो के अपराध क्रमांक 51/25 में फरार चल रहे दो आरोपियों —
प्रकाश बंसल, पिता रज्जू बंसल
राहुल बंसल, पिता नन्हें बंसल, निवासी सिमरी फतेहपुर, थाना मड़ियादो
पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह प्रकरण भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74, 75, 333, 115(2), 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं 7/8, 11/12 के अंतर्गत दर्ज किया गया है।
इसी थाना क्षेत्र के अपराध क्रमांक 60/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं थाना जबेरा के अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत संदेही संजय यादव, निवासी पडरिया, थाना कटंगी पर भी 1000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, कर्मचारी अथवा अधिकारी इन फरार, अज्ञात या संदेही आरोपियों की जानकारी देता है या उनकी गिरफ्तारी में सहायता करता है, तो उसे नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनाम प्रदान करने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का ही मान्य होगा।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..