फादर्स डे पर ‘ने करो 7’ का हुआ भव्य विमोचन..

Spread the love

फादर्स डे पर ‘ने करो 7’ का हुआ भव्य विमोचन

सारेगामा टॉप टेन फिनालिस्ट चेतन भरंगा ने किया विमोचन, भोपाल में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम..

दमोह, 16 जून 2025
फादर्स डे के विशेष अवसर पर दमोह के लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित बहुचर्चित पुस्तक ‘ने करो 7’ का विमोचन भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान किया गया। यह आयोजन आर. के. क्रिएशन के तत्वाधान में एलएन सिटी यूनिवर्सिटी के सौजन्य से सीएमई ऑडिटोरियम, जेके हॉस्पिटल कैंपस, कोलार रोड, भोपाल में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की विशेष शोभा बने मुंबई से आये ‘सारेगामा टॉप टेन फिनालिस्ट 2024’ चेतन भरंगा, जिन्होंने पुस्तक का विमोचन किया और अपनी सुमधुर गायकी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि और सांस्कृतिक आयोजन

इस बहुआयामी आयोजन में कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें

  • अपूर्वा पांडे
  • हरिओम जटिया
  • पूर्व आईएएस राजेश मिश्रा
  • असीम जिंदल
  • रामबाबू शर्मा
  • पं. बलवंत पुराणिक
  • आर.के. शर्मा
  • आशीष दुबे

मुख्य रूप से शामिल रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मां सरस्वती की आराधना की।

‘सरगम के सितारे’ में दिखा प्रतिभाओं का जलवा

इस अवसर पर ‘सरगम के सितारे – इंस्ट्रूमेंट ऑडिशन फाइनल, प्राइज एवं म्यूजिकल नाइट’ का भी आयोजन हुआ, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर अनुभवी कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। चेतन भरंगा ने बॉलीवुड के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

सम्मान और भविष्य की योजनाएं

कार्यक्रम में सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह व पुरस्कार प्रदान किए गए। लेखक सत्येंद्र साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ने करो’ श्रृंखला को पाठकों से अपार स्नेह मिला है और अब ‘ने करो 8’ भी शीघ्र ही पाठकों के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र सिरोठिया ने किया। इस अवसर पर हरिनारायण मीणा, मोहित, भारती श्रीवास्तव, अंजली नागर, ऋषिका ठाकुर, संघमित्रा, निधि श्रीवास्तव एवं संदीप जी की संपूर्ण म्यूजिकल टीम समेत हजारों दर्शक मौजूद रहे।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com