भारतीय मजदूर संघ की कार्य समिति बैठक में शामिल हुए किसान मित्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजराज डंडोतिया, दमोह में हुआ भव्य स्वागत
दमोह, 22 जून 2025 — आज भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश की कार्य समिति की महत्वपूर्ण बैठक में किसान मित्र दीदी मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बृजराज डंडोतिया ने भाग लिया। इस अवसर पर वे दमोह पधारे, जहां रामभोग होटल में दमोह जिले के किसान मित्रों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। श्री डंडोतिया को पुष्पहार और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्वागत कार्यक्रम के उपरांत श्री डंडोतिया ने उपस्थित किसान मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने दो बार आंदोलन के दौरान मंच पर आकर किसान मित्रों की बहाली का आश्वासन दिया है, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार शीघ्र ही किसान मित्रों की बहाली नहीं करती है, तो संगठन एक उग्र आंदोलन की रणनीति अपनाने को बाध्य होगा।

बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री श्री प्रहलाद यादव, दमोह जिला अध्यक्ष श्री प्रताप पटेल एवं जिला टीम के अन्य प्रमुख पदाधिकारी जैसे कृपाल लोधी, भूपेंद्र मिश्रा, दिलीप पटेल, लक्ष्मीनारायण, कृष्णगोपाल दुबे, हटा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष लोधी एवं जबेरा ब्लॉक अध्यक्ष संतोष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मित्र उपस्थित रहे।
यह बैठक प्रदेश में किसान मित्रों की समस्याओं, संगठन की रणनीतियों और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..