दमोह जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू..

Spread the love

दमोह जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

दमोह, 25 जून 2025 — महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा दमोह जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के अस्थायी और मानदेय आधारित मानसेवी रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया MP Online चयन पोर्टल (https://chayan.mponline.gov.in) के माध्यम से की जा रही है।

पदों का विवरण (परियोजना अनुसार रिक्त पद)

जबेरा: कार्यकर्ता – 3, सहायिका – 35

तेंदूखेड़ा: कार्यकर्ता – 1, सहायिका – 52

दमोह ग्रामीण: कार्यकर्ता – 2, सहायिका – 55

दमोह शहरी: कार्यकर्ता – 1, सहायिका – 9

पटेरा: कार्यकर्ता – 5, सहायिका – 58

पथरिया: कार्यकर्ता – 12, सहायिका – 23

बटियागढ़: कार्यकर्ता – 3, सहायिका – 43

हटा: कार्यकर्ता – 4, सहायिका – 46

पात्रता एवं अर्हताएं

निवास: आवेदन केवल उसी ग्राम या शहरी वार्ड की महिलाएं कर सकती हैं, जहाँ पद रिक्त हैं। अन्य क्षेत्र की महिलाएं पात्र नहीं मानी जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 12वीं (हायर सेकंडरी) उत्तीर्ण।

आयु सीमा: 01 जनवरी 2025 की स्थिति में आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 10 दिवस के भीतर ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।

सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों को PDF फॉर्मेट में अपलोड करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा सीमित समय के लिए उपलब्ध रहेगी।

आवेदन शुल्क ₹100/- एवं 18% GST के साथ देय होगा।

आवेदन MP Online के अधिकृत कियोस्क या स्वयं पोर्टल पर जाकर भरे जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण सूचना

जिन केंद्रों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं, यदि उनके संबंध में न्यायालय में कोई वाद प्रचलित है या भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोई वाद निर्मित होता है, तो चयन प्रक्रिया न्यायालय के निर्णय के अधीन होगी।

रिक्त पदों की संख्या में परिवर्तन का अधिकार विभाग के पास सुरक्षित है।

अधिक जानकारी और दिशा-निर्देश के लिए https://chayan.mponline.gov.in या विभागीय वेबसाइट http://mpwcdmis.gov.in पर विजिट करें।

MP Online हेल्पलाइन: 0755-6720208

About The Author