“हैप्पीनेस कोर्स” का सफल समापन – जीवन जीने की कला सीखी प्रतिभागियों ने
दमोह।
परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के पावन आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन में आयोजित “हैप्पीनेस कोर्स” का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। 6 दिवसीय इस विशेष कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सुदर्शन क्रिया, ध्यान, प्राणायाम, योग, ज्ञान, साधना, सेवा और सत्संग के माध्यम से अपने भीतर की ऊर्जा एवं आनंद को अनुभव किया।

कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक आदरणीय प्रशांत असाटी जी के नेतृत्व में हुआ। उनके स्नेहिल, सहज एवं प्रभावशाली मार्गदर्शन से प्रतिभागियों ने आत्मज्ञान की दिशा में कदम बढ़ाए। सभी प्रतिभागियों ने इस अनुभव के लिए उन्हें हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

कोर्स के दौरान प्रतिभागियों ने न केवल स्वयं के अस्तित्व को जाना, बल्कि सकारात्मक सोच और आंतरिक शांति की अनुभूति भी की। सभी के चेहरे पर झलकती प्रसन्नता और शांति उनके अंदर की ऊर्जा का प्रमाण थी।

इस आयोजन में आर्ट ऑफ लिविंग दमोह परिवार के अमर सचदेव, राजेश राय, डा. रामेश्वर पटेल, आशीष रतले तथा डा. विनोद कुकरेजा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने इस कोर्स को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कोर्स के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने अपना अपना अनुभव साझा किए की 6 दिन के आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स में क्या शीखा और क्या लेकर जा रहे हैं एवं संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी एवं प्रशांत भैया से जुड़कर जीवन को सार्थक बनाएंगे, बल्कि अन्य लोगों को भी “आर्ट ऑफ लिविंग” से जोड़ने हेतु प्रेरित करेंगे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..