24 घंटे में दो चोरी के मामलों का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार — तेंदूखेडा पुलिस को बड़ी सफलता
दमोह — दमोह जिले के तेंदूखेडा थाना पुलिस ने लगातार दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.84 लाख रुपए कीमती चोरी गया मशरुका भी बरामद किया है।
चोरी की घटनाएं:
- पहली घटना 28 जून 2025 को सामने आई, जब वार्ड क्रमांक 08 विद्यानगर निवासी जगदीश चक्रवर्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर से चांदी के जेवरात, पायलें और संतान साते की चूड़ियां अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गईं। मामले में थाना तेंदूखेडा में अपराध क्रमांक 262/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
- दूसरी घटना 29 जून को दर्ज हुई, जब नेहा पति हरगोविन्द साहू, निवासी तारादेही रोड तेंदूखेडा ने शिकायत की कि उसके घर से चांदी के कई कीमती जेवर, एक डोरी, बच्चों के कंगन और एक साइकिल चोरी हो गई है। इस पर अपराध क्रमांक 264/25, धारा 331(4), 305 बीएनएस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुधीर भदोरिया एवं एसडीओपी तेंदूखेडा देवीसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एवं टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई की गई।

गठित टीम ने दोनों चोरियों के आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जिनमें एक पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों से चोरी गया समस्त माल बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
- रामकुमार उर्फ कुल्ले पिता गुड्डा रैकवार, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 09, भटरिया मोहल्ला, तेंदूखेडा, जिला दमोह
- दो महिला आरोपी, जिनके नाम पुलिस पूछताछ के आधार पर गोपनीय रखे गए हैं।
जप्त मशरुका:
पहली चोरी से: चांदी की पायलें, संतान साते की चूड़ियां — अनुमानित कीमत ₹14,000
दूसरी चोरी से: चांदी के कंगन, चेन, पायल, बच्चों के कंगन, करडोरा, डोरी और साइकिल — कुल कीमत लगभग ₹1,70,000
विशेष योगदान देने वाले पुलिस अधिकारी:
उपनिरीक्षक नीतेश जैन
सउनि गजराज सिंह
प्रधान आरक्षक बृजेश तिवारी (प्रआर. 799), रूपेश तिवारी (प्रआर. 510)
आरक्षक नंदलाल कुर्मी (आर.858), रणधीर सिंह (आर.155), नीरज नामदेव (आर.662), शैलेन्द्र बघेल (आर.314), राममिलन घोषी (आर.374)
थाना तेंदूखेडा पुलिस की सराहना
चोरी की वारदातों के बढ़ते मामलों के बीच तेंदूखेडा पुलिस की यह कार्यवाही एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..