पटेरा पुलिस की तेजी से कार्यवाही: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार
दमोह।
थाना पटेरा अंतर्गत ग्राम जेर (इमलिया) में हुई गंभीर मारपीट व जातिगत अपमान की घटना में पुलिस ने तेजी से कार्यवाही करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
घटना दिनांक 29 जून 2025 की है, जब ग्राम जेर के समीप नेगुवां खेरे स्थित लखन सिंह आदिवासी के खेत में बिराजी खेर माता के स्थल पर गांव वालों द्वारा हर वर्ष की तरह सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया था। पूजा के बाद सभी ने चंदा कर बकरे की बली दी और मटन बनवाया। इसी दौरान करीब 3 बजे दोपहर को मटन परोसने को लेकर गांव के रामसिंह उर्फ राजा आदिवासी और कमलेश यादव के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कमलेश यादव ने रामसिंह को जातिसूचक गालियां दीं और कुल्हाड़ी से उसके चेहरे पर हमला कर दिया। हमले में रामसिंह के माथे से लेकर दाढ़ी तक गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
फरियादी थानसिंह उर्फ राजू आदिवासी ने थाना पटेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा प्रकरण क्रमांक 171/25 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं एवं एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की विवेचना एसडीओपी हटा श्री प्रशांत सुमन द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने तत्परता से कार्य करते हुए आरोपी कमलेश यादव निवासी ग्राम जेर (इमलिया) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
इस सराहनीय कार्य में निम्न पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका:
- श्री प्रशांत सुमन – एसडीओपी हटा
- निरीक्षक सरोज ठाकुर – थाना प्रभारी पटेरा
- सउनि दिलीप सिंह
- प्रधान आरक्षक 235 रूपलाल
- प्रधान आरक्षक 787 दिनेश
- आरक्षक 512 बालमुकुंद
- आरक्षक 814 रामकृष्ण
- आरक्षक राघवेन्द्र
- आरक्षक 524 गब्बर राजपूत
- महिला आरक्षक रानी गौर
पटेरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर आमजन का भरोसा और मजबूत हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम के सभी सदस्यों को उनके तत्पर, सटीक और संवेदनशील कार्य के लिए सराहना प्रदान की है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..