पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने दो प्रकरणों में फरार आरोपियों पर 10,500 रुपये का इनाम किया घोषित
दमोह, 02 जुलाई 2025:
दमोह जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने जिले के दो गंभीर आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी कराने पर कुल 10,500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना दमोह कोतवाली के अपराध क्रमांक 856/2024, जिसमें धारा 296, 331(6), 115(2), 351(2), 304, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है, उसमें फरार चार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है।
इनमें –
चिंटू उर्फ प्रशांत पाण्डेय, निवासी लोको दमोह
कृष्णा तिवारी पिता बलराम तिवारी, निवासी मागंज वार्ड नं.-05, दमोह
इन दोनों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
वहीं,
चिंटू उर्फ राहुल ठाकुर, निवासी लोको दमोह
नासिर खान, निवासी लोको दमोह
इन दोनों पर 2000-2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त, थाना पटेरा के अपराध क्रमांक 96/25, जिसमें धारा 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज है, उसमें फरार आरोपी
विद्दू उर्फ विद्या दहायत, निवासी देवरी कुड़ई, थाना पटेरा
पर 2000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति, कर्मचारी अथवा अधिकारी इन फरार आरोपियों की जानकारी देता है, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके, तो उसे यह इनाम नकद रूप में प्रदान किया जाएगा। इनाम देने संबंधी अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक द्वारा ही लिया जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..