सामान्य वन मण्डल दमोह के अंतर्गत ’’ एक पेड माँ के नाम’’ पौधा रोपण कार्यक्रम लगातार चल रहा है..

Spread the love

सामान्य वन मण्डल दमोह के अंतर्गत ’’ एक पेड माँ के नाम’’ पौधा रोपण कार्यक्रम लगातार चल रहा है..
7 लाख 31 हजार से अधिक पौधेरोपित
लक्ष्य 13 लाख 29 हजार रोपित करने का
पौधेरोपण के लिए 66 स्थान चयनित..

दमोह: जिले में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम तैयार किया गया और वृक्षारोपण किया जा रहा है। इस संबंध में वन मंडल अधिकारी सामान्य वन मंडल दमोह ईश्वर जरांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया वर्षा ऋतु 2025 के अवसर पर जो पौधरोपण कराया जा रहा है उसमें वन मंडल दमोह के अंतर्गत 66 स्थानो का चयन किया गया है जिसके तहत 3103.55 हेक्टर वन क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के 13 लाख 29 हजार 840 पौधे रोपित किए जाएंगे। वन मंडल अधिकारी श्री जरांडे ने बताया कि वर्तमान में 7 लाख 31 हजार 50 पौधों का रोपण किया जा चुका है।


उन्होंने बताया राज्यमंत्री संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी के द्वारा सागोनी परिक्षेत्र के तहत पौधारोपण किया गया। इसी श्रृंखला में वन परिक्षेत्र हटा अंतर्गत वन मंडल अधिकारी श्री जरांडे और गणमान्य व्यक्तियो द्वारा भी पौधारोपण किया गया। वनमण्डलाधिकारी श्री जरांडे ने बताया यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा उन्होंने आमजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सभी से इस पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया है।
वन मंडल अधिकारी श्री जरांडे ने यह भी बताया कि दमोह शहर के नजदीक पावर ग्रिड के पीछे 25000 पौधे लगाए जा रहे हैं इसी प्रकार सीताबावड़ी में 1800 पौधे रोपित किए जायेगे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com