नवागत दमोह सीएसपी एच.आर. पांडे ने संभाला कार्यभार..
बांदकपुर धाम दर्शन के बाद लिया चार्ज, जिले में पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारियां..
दमोह। दमोह जिले के नवागत नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) हरिराम पांडे (एच.आर. पांडे) ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
हरिराम पांडे इससे पहले जबलपुर में पदस्थ थे, जहां से उनका स्थानांतरण दमोह के लिए किया गया है। पांडे इससे पहले भी दमोह जिले में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं। वह यहां सब इंस्पेक्टर, कोतवाली थाना प्रभारी एवं हटा थाना प्रभारी जैसे पदों पर रह चुके हैं। जिले की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों का उन्हें गहरा अनुभव है। उनकी कार्यशैली व्यवहार कुशल एवं जनोन्मुखी मानी जाती है।
वर्तमान सीएसपी के रूप में कार्यरत रहे अभिषेक तिवारी का कार्यकाल भी बेहद सराहनीय रहा। अब उनकी पदस्थापना पुलिस मुख्यालय भोपाल में की गई है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में विश्वास बढ़ाने के लिए श्री पांडे से बेहतर कार्य की उम्मीद जताई जा रही है।



More Stories
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..