131वां मृदंगाचार्य पं. नाना साहब पानसे स्मृति गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई से बकायन में
दमोह, 08 जुलाई 2025।
दमोह जिले के ग्राम बकायन में 131वां मृदंगाचार्य पंडित नाना साहब पानसे स्मृति गुरुपूर्णिमा संगीत समारोह 10 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह दो दिवसीय भव्य आयोजन जिले में सांस्कृतिक चेतना और संगीत परंपरा का जीवंत उदाहरण बनेगा।
समारोह का शुभारंभ 10 जुलाई को सायं 7 बजे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में और पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल की अध्यक्षता में किया जाएगा। सीसीआरटी अध्यक्ष डॉ. विनोद इन्दुकर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सांस्कृतिक प्रतिभाओं का महाकुंभ
गुरुपूर्णिमा आयोजन समिति अध्यक्ष विवेक शेंड्ये, संयोजक अर्जुन पटेल, डॉ. आलोक सोनवलकर, संरक्षक अरुण पलनीटकर के साथ इस आयोजन को सफल बनाने में उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी भोपाल की निदेशक डॉ. पूजा शुक्ला, उत्थान साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बकायन के अध्यक्ष संजय पलनीटकर, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, और संस्कृति संचालनालय संचालक एन.पी. नामदेव सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
प्रथम दिवस : शास्त्रीय और लोक कलाओं का समागम
10 जुलाई को प्रातः कालीन सभा में बकायन संगीत अखाड़ा के शिष्यगण प्राचीन बंदिश गायन की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही:
श्री यक्ष गोपाल और उत्सव गोपाल (सागर) – युगल गायन
प्रियंवदा सिंह एवं साथी – युगल कथक
ऋषिशंकर एवं महिमा उपाध्याय (दिल्ली) – पखावज जुगलबंदी
सायंकालीन सत्र में:
बकायन संगीत अखाड़ा शिष्यगण – पारंपरिक बंदिश गायन
सरिता कालेले (मुंबई) – कथक युगल
चिन्मयी आठले ओक (दिल्ली) – शास्त्रीय गायन
मेघरंजनी (गुवाहाटी) – कथक एकल
ओंकार दादरकर (कोलकाता) – गायन प्रस्तुति देंगे।
द्वितीय दिवस : रामायण गायन से ओडिसी तक
11 जुलाई को सायंकालीन सत्र में:
पं. रामचरण तिवारी एवं साथी – संगीतमय रामायण गायन
शिवांगी अग्निहोत्री (जबलपुर) – कथक एकल
जयतीर्थ मेवुंडी (धारवाड़/हुबली) – गायन
श्री मोहंती (भुवनेश्वर) – ओडिसी युगल
संतोष संत (इंदौर) – बाँसुरी वादन प्रस्तुत करेंगे।
संगतकार और संचालन
कार्यक्रम में तबला पर रामेन्द्र सिंह सोलंकी, दीपक दास महंत, हारमोनियम पर पं. देवेंद्र वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, दीपक खसरवाल, सारंगी पर फारुख लतीफ खां संगत देंगे।
कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची और साक्षी वैशंपायन (जबलपुर) द्वारा किया जाएगा।



More Stories
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..