कार्यक्रम की जो भव्यता दिव्यता दिख रही उसमें सबका सहयोग है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटेल..
मृदंगाचार्य पंडित नाना साहब पानसे स्मृति में 131वॉ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का हुआ शुभारंभ..
स्थानीय एवं बाहर से आए कलाकारों ने दर्शकों का मनमोहा..
दमोह : मृदंगाचार्य पंडित नाना साहब पानसे स्मृति में 131वॉ गुरु पूर्णिमा महोत्सव हो रहा है और यहाँ गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही है, पहले यहाँ पर बहुत बड़ा अखाड़ा था जिसमें तबला वादन, हर्मोनियम वादन और बाकी सारे शास्त्रीय संगीत यहाँ पर सिखाए जाते थे और पूरे प्रदेश से पूरे जिले से लोग आते थे और यहाँ पर सीखते थे और परन्तु उनकी एक आवश्यकता रहती थी कि गुरु पूर्णिमा के दिन जरूर आना होगा तो गुरु पूर्णिमा के दिन सारे लोग आते थे और आज तो सारे रास्ते बन गए है, उस समय नदी, नाले होते तो उनको तैरकर के लोग अपने गुरु के यहाँ जरूर आते थे और मैं बहुत बचपन से यहॉ आ रहा हॅू। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल जिले के ग्राम बकायन में मृदंगाचार्य पंडित नाना साहब पानसे स्मृति में 131वॉ गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।

राज्यमंत्री पटेल ने कहा मुझे जहाँ तक याद है 5 या 8 साल की उम्र से मैं यहाँ आ रहा हूँ और यह दिन प्रतिदिन और बढ़ता जा रहा है, हमारे मित्र और साथी संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए उनके पिता श्री भावसिंह जी मासाब इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उनका मैं स्वागत करता हूँ। उन्होंने कहा सरकार ने इस कार्यक्रम में सहयोग करना शुरू किया। पहले शुरुआत में सिर्फ परिवार चलाता था, संचालित करता था, अब सरकार ने भी मदद करना शुरू कर दिया राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह जी ने इसमें सहयोग किया। हमारे पूर्व सांसद और वर्तमान में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जी ने भी सहयोग किया। यहाँ के विधायक होने के नाते मेरे द्वारा जो सहयोग बन पड़ता मैंने किया है। आज कार्यक्रम की जो भव्यता दिव्यता दिख रही उसमें सबका सहयोग है। पहले परिवार के लोगों ने इसको संभाल के रखा है, यही उनके लिए बहुत बड़ी और तारीफ की बात है कि उन्होंने सब सम्भाल के इस परंपरा को 130 साल से चला रहे है।
राज्यमंत्री पटेल ने कहा जहाँ तक मुझे याद है, ग्वालियर घराने की बात को छोड़ दे तो मध्य प्रदेश में या पूरे देश में 2-3 नंबर का कार्यक्रम है, जो लगातार अनवरत 131 साल से लगातार चल रहा है, यह इसकी खूबसूरती है और हमारे पूर्व सांसद प्रहलाद पटेल जी ने लोकसभा में इस बात को रखा था, यह इतनी पुरानी परंपरा है, इसको शासन ने लेकर आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने अपनी ओर से पंडित जी के परिवार को इस परंपरा को चलाने के लिए मैं बहुत-बहुत शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने इस काम को लगातार जारी रखा और आगे भी पूरा विश्वास है कि आने वाली पीढ़ी, इसको जारी रखेगी और आज 131 साल की पूरी होने जा रही है, आगे आने वाले सालों में ऐसे ही परंपरा हमेशा चलती रहे, यही मेरी कामना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मृदंगाचार्य पंडित नाना साहब पानसे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यक्रम में पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, भाव सींग लोधी सहित जनप्रतिनिधियों एवं कलाकारों का सम्मान किया गया।
गुरू पूर्णिमा संगीत समारोह के दौरान प्रातः कालीन सभा में ग्राम बकायन संगीत अखाड़ा शिष्यगण द्वारा प्राचीन परम्परागत बंदिश गायन, श्री यक्षगोपाल एवं उत्सव गोपाल सागर द्वारा युगल गायन, प्रियंवदा सिंह एवं साथी द्वारा युगल कथक, श्री ऋषिशंकर एवं सुश्री महिमा उपाध्याय दिल्ली द्वारा पखावज जुगलबंदी कार्यक्रम तथा सायं कालीन सभा में ग्राम बकायन संगीत अखाड़ा शिष्यगण द्वारा प्राचीन परम्परागत बंदिश गायन, सुश्री सरिता कालेले मुम्बई द्वारा कथक युगल, सुश्री चिन्मयी आठले ओक दिल्ली द्वारा गायन, सुश्री मेघरंजनी गोवाहाटी द्वारा कथक एकल तथा श्री ओंकार दादरकर कोलकाता द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। श्री रामेन्द्र सिंह सोलंकी, दीपक दास महंत तबला, पण्डित देवेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र शर्मा, दीपक खसरवाल हारमोनियम, फारुख लतीफ खाँ सारंगी संगतकार रहे । कार्यक्रम का संचालन राजीव अयाची एवं साक्षी वैशंपायन जबलपुर ने किया।



More Stories
हस्ताक्षर अभियान के साथ टीम उम्मीद का 18वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न..
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..