दमोह पुलिस ने 13 चोरी एवं नकबजनी के मामलों का किया खुलासा, 8.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद..

Spread the love

दमोह पुलिस ने 13 चोरी एवं नकबजनी के मामलों का किया खुलासा, 8.5 लाख रुपये का मशरूका बरामद..

7 आरोपी व 1 बालक गिरफ्तार, 8 मोटरसाइकिल, जेवर व LED जब्त..

दमोह।
दमोह जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक एच.आर. पांडे के निर्देशन में थाना दमोह देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक रचना मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने सायबर सेल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना व साक्ष्य एकत्र कर एक सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह से पूछताछ के दौरान थाना दमोह देहात, कोतवाली, पथरिया, चौकी बांदकपुर के अलावा जिला सागर एवं टीकमगढ़ के कुल 13 चोरी व नकबजनी के मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 08 मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के जेवरात, एक एलईडी व अन्य सामान मिलाकर लगभग ₹8.5 लाख मूल्य का मशरूका बरामद किया है। गिरोह के कुल 07 आरोपियों एवं 01 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रानू पटेल पिता हल्काई पटेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी खजांची की बहर किशनगंज
  2. बलजीत उर्फ चाली पटेल पिता जगमोहन पटेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी ककरी वार्ड नं. 14, थाना रहली, जिला सागर
  3. दीपक उर्फ दिप्पू बंसल (उम्र 35 वर्ष), निवासी पथरिया
  4. साहिल पिता सलीम खान (उम्र 20 वर्ष), निवासी केरबना, बटियागढ़
  5. निशांत पिता कृष्णकांत पटेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी रहली, जिला सागर
  6. विकास पिता मोहन यादव (उम्र 23 वर्ष), निवासी रहली, जिला सागर
  7. जयराम पिता संतोष पटेल काछी (उम्र 43 वर्ष), निवासी खजांची की बहर, किशनगंज
  8. एक विधिविरुद्ध बालक

कार्यवाही में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:

इस सफल अभियान में निरीक्षक रचना मिश्रा के साथ सउनि अकरम, प्रआर 840 आलोक भारद्वाज, प्रआर 286 मुकेश दुबे, प्रआर 90 डेलन, प्रआर 187 भानू, प्रआर 458 राकेश मिश्रा, प्रआर 406 लखन, आर. 589 देवेन्द्र, आर. 615 प्रतापभानू, आर. 126 शुभम, आर. 456 जितेन्द्र, आर. 43 कुलदीप, आर. ब्रज बिहारी, आर. 85 दीपक एवं साइबर सेल से आर. मयंक दुबे की सक्रिय भूमिका रही।

दमोह पुलिस की यह कार्रवाई अपराधियों के हौसले पस्त करने वाली है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत करने वाली है।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com