लघु उद्योग भारती एवं जैन मिलन प्रमुख शाखा का संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम..
दमोह। लघु उद्योग भारती दमोह इकाई एवं भारतीय जैन मिलन प्रमुख शाखा दमोह द्वारा संयुक्त रूप से मनसुख फ़ूड प्रोडक्ट इंडस्ट्री एरिया में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मशराम ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को याद दिलाते हुए कहा कि “एक वृक्ष माँ के नाम” भाव के साथ सभी को पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ वृक्ष लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल और सुरक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है, ताकि वह अपने पूर्ण जीवन तक जीवित रह सके।
विशिष्ट अतिथि युवा नेता श्री सिद्धार्थ मलैया ने ‘मिशन ग्रीन’ के तहत दमोह में चल रहे वृक्षारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हजारों पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने आईपीएस स्कूल के बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि “हर बच्चा कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए — चाहे स्कूल में हो या अपने घर पर।”
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता रही। इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल, श्री दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष श्री सुधीर सिंघई, जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा अध्यक्ष श्री मुकेश जैन मम्मा, लघु उद्योग भारती अध्यक्ष श्री सेवंत जैन गुजराती, स्वयंसेवक समिति से श्री पंकज अरोरा, श्री आलोक खरे, श्री संदेश चौधरी एवं श्री सचिन्द्र जैन उपस्थित रहे।
साथ ही भारतीय जैन संगठन से श्री सत्येंद्र जैन, जैन मिलन प्रमुख शाखा से मंत्री श्री संजीव शाकाहारी, श्री सुधीर डब्ल्यू, श्री राजेश ओसो, श्री सवन सिल्वर, श्री सन्दीप अभाना, श्री संतोष अविनाशी एवं श्री राकेश हरदुआ ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री सुमित आर्ज़व ने किया, जबकि मंगलाचरण की प्रस्तुति कु. अदिति जैन एवं कु. गुंजन राजपूत द्वारा दी गई।
संयुक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम ने सामाजिक सहभागिता और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..