श्री शिव सांई मंदिर बेलाताल में प्रथम श्रावण सोमवार पर महा आरती का हुआ आयोजन..

Spread the love

श्री शिव सांई मंदिर बेलाताल में प्रथम श्रावण सोमवार पर महा आरती का हुआ आयोजन..
मंदिर निर्माण संरक्षक मार्गदर्शक पंडित सुदामा प्रसाद दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि..

दमोह – बेलाताल स्थित श्री शिव सांई मंदिर में पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की संध्या पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही तदुपरांत सांई मंदिर निर्माण समिति के संरक्षक एवं मार्गदर्शक स्व. पंडित सुदामा प्रसाद दुबे जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए


मंदिर के पुजारी कमलेश मिश्रा ने बताया कि अभी सनातन धर्म के पवित्र माह श्रावण चल रहा है इस माह में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाती है जिससे प्रसन्न होकर प्रभु सभी की चिंताओं समस्याओं को दूर करते हैं एवं पुण्य फल प्रदान करते हैं इस मास शिवलिंग निर्माण कर जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की जाती।


इस अवसर पर आलोक गोस्वामी, कपिल दुबे, कपिल सोनी, जागेश्वर बिदौलया, राकेश अग्रवाल, महेश दुबे, अखिलेश दुबे, अविनाश दुबे, अमित राय, संदीप नामदेव, प्रकाश पटेल, विशाल शिवहरे, रमाकांत बाजपेई, राजू नामदेव, भवानी पटेल, संजू पटेल, मृदुल अग्रवाल, सचिन दुबे, अमित अरेले, अभिषेक दुबे, अखिलेश सिंह घोषी, भोला वर्मा, दीपक चौरसिया, सुरेश गोरिल्ला, गजेंद्र ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, ललित गुप्ता, ऋषि सोनी, गुड्डा पटेल, अमित खरे, ईश्वर दास शर्मा, महेंद्र ठाकुर सहित बढ़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

About The Author