गड़ाघाट में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण..

Spread the love

गड़ाघाट में 20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हमारी सरकार की मंशा — हर गरीब सुखी हो, उसी भावना से कर रहे कार्य : राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी

दमोह।
गड़ाघाट ग्राम पंचायत में लंबे समय से प्रतीक्षित सामुदायिक भवन का सपना आखिरकार साकार हुआ। मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने रविवार को 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकापर्ण किया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा —
“हमारी सरकार की मंशा है कि हर गरीब आदमी सुखी हो। हर घर में पीने का पानी, हर गरीब को पक्का मकान और मुफ्त अनाज की सुविधा मिले, इसी सोच के साथ हमारी सरकार कार्य कर रही है।”

गड़ाघाट से विशेष प्रेम — कर्ज सात जन्म में भी नहीं चुका सकता
राज्यमंत्री लोधी ने ग्रामवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा —
“गाड़ाघाट से मेरा विशेष प्रेम है। आपने मुझे प्रचंड मतों से जिताया है, यह कर्ज मैं एक जन्म में नहीं चुका सकता। इसके लिए सात जन्म भी कम पड़ेंगे। गांव की हर समस्या को हल करने का प्रयास करूंगा।”

सूड़ा में सड़क निर्माण का वादा
उन्होंने बताया कि सूड़ा गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही सूड़ा भी पक्की सड़क से जुड़ जाएगा।

हर ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन का लक्ष्य
राज्यमंत्री ने कहा कि पहले विवाह व अन्य कार्यक्रम स्कूलों में होते थे, लेकिन अब वह संभव नहीं है। इसलिए तय किया गया है कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सामुदायिक भवन बनवाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी।

लाड़ली बहना योजना — राशि होगी 3000 रुपए तक
लोधी ने कहा कि सरकार लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली राशि को दीपावली तक 1500 रुपए और आगे चलकर 3000 रुपए प्रतिमाह तक करने की योजना पर कार्य कर रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना — गड़ाघाट में 274 पक्के मकान
गड़ाघाट में अब तक 25 पक्के मकान बन चुके हैं, 103 स्वीकृत हो चुके हैं और 171 नए नाम जोड़े गए हैं। कुल मिलाकर 274 मकानों का निर्माण गड़ाघाट व सूड़ा में किया जाएगा।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सौगात

  • 107 बहनों को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिला है।
  • 59 ग्रामीणों को सामाजिक पेंशन दी जा रही है।
  • 90 परिवारों के संबल कार्ड बनाए गए हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे —
सत्यपाल सिंह, सरपंच प्रतिनिधि राजू यादव, सचिव लाल सिंह यादव, शिवाजी सिंह, साहब सिंह यादव, गोपाल लोधी, उमराव सिंह, हेमराज लोधी, घनश्याम सिंह, भूपेश गंधर्व, शुभम रैकवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com