बाल भिक्षावृत्ति रोकने गठित टास्क फोर्स ने बांदकपुर से 04 बच्चों व 1 महिला को किया रेस्क्यू
बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश, परिजनों को दी गई सूचना
दमोह। जिले में 1 जुलाई से संचालित बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम अभियान के तहत बुधवार को बांदकपुर स्थित शिव मंदिर गेट पर भिक्षावृत्ति करते हुए कई बच्चे व महिलाएं पाई गईं। मौके पर पहुंची बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कई लोग मौके से भाग निकले, लेकिन टीम ने 04 बच्चों व 1 महिला को रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया।
जांच में पता चला कि रेस्क्यू की गई दो बालिकाएं व एक बालक महिला के साथ विकासखंड जबेरा अंतर्गत खमरिया (बिजौरा) से हैं, जबकि एक अन्य बालिका विकासखंड दमोह अंतर्गत सढ़िया-मढ़िया ग्राम की है। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
इस कार्यवाही में संरक्षण अधिकारी अखलेश चौबे, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दीपक तिवारी, सदस्य मिथलेश मिश्रा, किरण राठौर, रश्मि वर्मा, रौशनी चौरसिया, हिन्डोरिया थाना की प्रधान महिला आरक्षक सावित्री वर्मा एवं महिला होमगार्ड की अहम भूमिका रही।
फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही पर एसडीएम ने दी चेतावनी पथरिया तहसील में समीक्षा बैठक आयोजित..
दमोह। कृषकों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य को गंभीरता से लेते हुए पथरिया तहसील कार्यालय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम निकेत चौरसिया, अधीक्षक भू-अभिलेख वर्षा दुबे व नायब तहसीलदार दीपमाला मौजूद रहीं।
एसडीएम चौरसिया ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों पर कार्यवाही की जाएगी। अधीक्षक भू-अभिलेख वर्षा दुबे ने राजस्व निरीक्षक एवं पटवारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और तकनीकी समस्याओं के निराकरण के सुझाव दिए।
साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना में लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में तहसील पथरिया के राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी उपस्थित रहे।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..