मध्यप्रदेश शिक्षक संघ गुरुवंदन कार्यक्रम संपन्न
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से संबंध्द मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला शाखा दमोह द्वारा गुरु वंदन का कार्यक्रम का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में किया गया। गुरुवंदन कार्यक्रम, दीप स्तुति तथा मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। मंचासीन अतिथि श्री एस के मिश्रा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हटा दमोह, ने गुरु का महत्व बताते हुए वर्तमान में गुरु की आवश्यकता तथा प्राचीन भारतीय संस्कृति पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अध्यक्ष, प्राचार्य शा.उमावि. उमरी रमेश व्यास ने शिक्षकों के समाज के साथ संबंधों पर प्रकाश डाला। श्री व्यास ने कहा की वर्तमान परिदृश्य में शिक्षकों को तकनीकी के साथ जुड़कर अपडेट रहना होगा तभी भारत विश्व गुरु बनेगा।

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री आर पी पटेल दमोह द्वारा संघ द्वारा वर्ष भर किए जाने वाले विभिन्न आयोजन तथा भारत को विश्व गुरु बनाने का आह्वान किया। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री आलोक सोनवलकर के द्वारा वर्तमान समय के साथ शिक्षा पद्धति में सुधार लाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया संभागीय अध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार जैन द्वारा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के उद्देश्य तथा वर्तमान परिदृश्य में शिक्षक की भूमिका, समाज में महत्व तथा पंच परिवर्तन विषय पर बौद्धिक दिया। गुरु वंदन कार्यक्रम पर गीत का गायन उत्कृष्ट विद्यालय के श्री मनीष नेमा द्वारा किया गया तत्पश्चात सेवानिवृत्त पारस कुमार जैन,एम एल यादव, राम शरण पाराशर,विनय मोहन मिश्रा, एम के खरे देवेंद्र जैन,श्रीमती कल्पना राजपूत तथा मंचासीन अतिथियों का सम्मान सॉल-श्रीफल से किया गया। कार्यक्रम में अरविंद चौराहा निलेश जैन निर्पत सिंह ठाकुर, शिशिर तिवारी,सोनू मुंडा,प्रदीप अग्रवाल, संजय पाठक,जीपी पटेल,विजय दुबे,संजय दुबे,अरविंद जैन,लक्ष्मण सिंह ठाकुर,महेश गुप्ता,संदीप श्रीवास्तव,महेश सोनी,चंद्रभान सोनी,कैलाश सिंह ठाकुर,विजय सिंह लोधी,श्रीमती अंतिम जैन,प्रमोद कुमार जैन,प्रदीप जाटव,दीपक जैन,देवेंद्र पटेल,प्रदीप शर्मा,अविनाश तिवारी,अवध जैन,सरिता पाठक,हेमलता जैन,वंदना पटेल,सरोज ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार सेन के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी द्वारा किया गया। विकासखंड अध्यक्ष नितेश पाठक ,सचिव निलेश जैन,संभागीय सदस्य मनीष भारद्वाज,नगर अध्यक्ष आरबी सिंह का सफल आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आदित्य चौरसिया द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार जिला अध्यक्ष कमलेश सेन द्वारा व्यक्त किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..