09 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी वकील खान बटियागढ़ से गिरफ्तार
दमोह। थाना बटियागढ़ पुलिस ने 09 वर्षों से फरार चल रहे दुष्कर्म के इनामी आरोपी वकील उर्फ हमीद पिता मुहर्रम खान, निवासी ग्राम बटियागढ़ को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है।
मामला वर्ष 2016 का है, जब फरियादी ने थाना बटियागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को संदेही मुस्ताक खान बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। जांच में अपहृता के कथनों के आधार पर मुस्ताक खान एवं वकील खान पर अपहरण व दुष्कर्म के आरोप सिद्ध हुए। मुस्ताक खान को उसी समय गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया था, लेकिन वकील खान फरार हो गया था।
पुलिस द्वारा निरंतर तलाश करने के बावजूद जब वकील खान पकड़ में नहीं आया तो उसके विरुद्ध धारा 299 जा.फौ. के तहत चालान न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
दमोह पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में बटियागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर बेगी के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष अभियान के तहत विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर साइबर सेल के सहयोग से दिनांक 17 जुलाई 2025 को बीड़ी कॉलोनी बटियागढ़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण —
🔹 नाम — वकील उर्फ हमीद पिता मुहर्रम खान
🔹 निवासी — ग्राम बटियागढ़, थाना बटियागढ़, जिला दमोह
गिरफ्तारी में शामिल टीम —
निरीक्षक सुधीर बेगी (थाना प्रभारी)
उप निरीक्षक शेषकुमार दुबे
सहायक उप निरीक्षक सुदेश आदर्श
प्रधान आरक्षक तुलसीराम पटैल
आरक्षक नरेन्द्र सिंह, विशाल, राजेन्द्र
प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या (साइबर सेल)
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..