जिला बदर आरोपी संतोष पटेल गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
दमोह, 18 जुलाई 2025
पुलिस अधीक्षक दमोह के आदेश पर जिले में निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 17 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिला बदर किया गया संतोष पटेल पिता नन्हेभाई पटेल, निवासी ग्राम तांवरी, अपने गांव में स्वतंत्र रूप से घूम रहा है।
सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसडीओपी तेंदुखेड़ा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहां संतोष पटेल को स्वतंत्र रूप से घूमते हुए पाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि जिला मजिस्ट्रेट दमोह द्वारा आदेश क्रमांक 1766/25 प्रवा./जि.मजि./2025, दिनांक 27 जून 2025 के तहत संतोष पटेल को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था। जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 221/25, धारा 223 बीएनएस एवं मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के भाई प्रमोद पटेल को दी गई है।
पुलिस ने आज 18 जुलाई 2025 को आरोपी को माननीय न्यायालय जेआर में पेश किया।
गिरफ्तारी एवं कार्यवाही में शामिल पुलिस अधिकारी-कर्मचारी —
- उपनिरीक्षक विकास सिंह चौहान
- सहायक उपनिरीक्षक सुंदरलाल सुमन
- प्रधान आरक्षक 250 सतीश नामदेव
- आरक्षक 455 अनमोल
- आरक्षक 441 विवेक कटारे
- आरक्षक 328 प्रशांत दुबे
- आरक्षक 559 वीरेन्द्र वाडेकर



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..