अवैध शराब के खिलाफ भगवती मानव कल्याण संगठन की सतत मुहिम — दो स्थानों पर पकड़ी गई 200 पाव शराब
पथरिया।
भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा जिलेभर में नशा विरोधी जन अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। संगठन के सक्रिय सदस्यों ने अब तक 2000 से अधिक मामलों में पुलिस को सूचना देकर अवैध शराब पकड़े जाने में मदद की है।
इसी क्रम में रविवार को संगठन ने दो अलग-अलग स्थानों से करीब 200 पाव अवैध शराब पकड़वाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे पथरिया थाना अंतर्गत जेरठ चौकी क्षेत्र के ग्राम जयसिंह बरखेरा में संगठन के सदस्यों ने अवैध शराब की सूचना पुलिस को दी। यहां वीरेंद्र सिंह (निवासी मगरोन) व अंकित ठाकुर (निवासी चिरोला) स्कूटी और मोटरसाइकिल से बोरी में 100 पाव अवैध शराब लेकर जा रहे थे, जिन्हें मौके पर पकड़ा गया।
इसी दिन जेरठ चौकी क्षेत्र के चिरोला ग्राम में भी ऐसी ही कार्रवाई हुई, जहां लोकेश प्रजापति व विकास प्रजापति, दोनों निवासी पथरिया, मोटरसाइकिल की डिग्गी में 100 पाव शराब रखे हुए थे। संगठन के सदस्यों ने उन्हें रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए जेरठ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराब, वाहन और आरोपियों को जप्त करते हुए आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने पुनः संकल्प दोहराया कि समाजहित में यह नशा विरोधी अभियान इसी तरह सतत जारी रहेगा।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..