श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर धाम में भव्य कोरिडोर निर्माण को लेकर शिवभक्तों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न..
बांदकपुर।
श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री जागेश्वर नाथ बांदकपुर धाम में भव्य कोरिडोर निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंदिर परिसर स्थित पर्यटन धर्मशाला में संपन्न हुई। बैठक में श्रद्धालु प्रतिनिधि मंडल ने कोरिडोर निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।

साथ ही साथ निरीक्षण में कार्य सही ढंग से नहीं पाया गया जिस पर प्रतिदिन मंडल ने वहां पर उपस्थित कार्य करने वालों से जानकारी मांगी जिस पर उन्होंने बताया की कंपनी द्वारा काम किया जा रहा है और अभी फिलहाल कोई भी ठेकेदार और अधिकारी उपलब्ध नहीं।
बैठक में शिवभक्तों ने ऐतिहासिक पुण्य कार्य में सहभागी बनने का संकल्प दोहराया। प्रतिनिधि मंडल व श्रद्धालुओं ने निम्न बिंदुओं पर सामूहिक सहमति व्यक्त की —

1️⃣ भव्य और सुव्यवस्थित कोरिडोर निर्माण हेतु प्रतिनिधि मंडल का गठन, सभी की सहमति से।
2️⃣ कोरिडोर निर्माण में सहभागी बनने के उद्देश्य से प्रत्येक सदस्य द्वारा प्रतिमाह कम से कम 2-3 दिन सेवा व समय देने का संकल्प।
3️⃣ प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को कोरिडोर संबंधी बैठक नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय।
4️⃣ सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार हेतु वॉट्सएप ब्रॉडबैंड ग्रुप की सहमति।
5️⃣ प्रत्येक सदस्य द्वारा सप्ताह में कम से कम एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने का समर्थन।

भक्तों से आग्रह किया गया कि वे इन बिंदुओं पर पुनः विचार कर अपनी सहमति व सुझाव साझा करें, ताकि यह पुण्य कार्य सामूहिक प्रयास से और अधिक व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके।
प्रतिनिधियों ने कहा कि “यह हम सभी का सौभाग्य है कि हमें भोले बाबा के भव्य दरबार के लिए सेवा व सहयोग का अवसर मिला है, जो जीवन को पुण्य और सार्थक बना देगा।”
भक्तों से इस पुनीत अभियान में तन-मन-धन से सहभागी बनने का आग्रह किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..