राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह ने सीएम राइज बालक छात्रावास में 200 फलदार पौधों का रोपण..

Spread the love

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को मिल रही जन-जन की सहभागिता — राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने सीएम राइज बालक छात्रावास में 200 फलदार पौधों का किया रोपण..

दमोह।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जन-जन तक पहुंचता जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने जबेरा स्थित सीएम राइज बालक छात्रावास में पौधारोपण कर अभियान को नई ऊर्जा दी। इस अवसर पर छात्रावास परिसर में लगभग 200 फलदार पौधे रोपित किए गए।राज्यमंत्री लोधी ने कहा —”प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में यह अभियान आज एक जनआंदोलन का रूप ले चुका है। लोग प्रेरित होकर निरंतर पौधारोपण कर रहे हैं, यह निश्चित रूप से एक क्रांतिकारी पहल है।

हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाएं।”विद्यालय के प्राचार्य संजय बाजपेई ने बताया कि छात्रावास में 200 से 250 पौधों का रोपण किया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में ये वृक्ष ऑक्सीजन, फल, छाया और स्वच्छ वातावरण प्रदान करेंगे।सहायक प्राचार्य अजय सिंघई ने भी अपने विचार साझा करते हुए आमजन से अपील की कि सभी नागरिक इस अभियान से जुड़ें और एक-एक पौधा अपनी मां के नाम से लगाएं।इस अवसर पर रुपेश सेन, प्रदीप सिंघई, रानू नामदेव, जुगल शर्मा, मोंटू बाजपेई, संतोष तिवारी, राजेंद्र जैन, मयंक जैन, नारायण शर्मा, मिथलेश तिवारी, जितेंद्र जैन, थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधिगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।—

सांसद राहुल सिंह लोधी ने किया नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास नरसिंहगढ़ का निरीक्षण छात्राओं से संवाद कर जाना उनकी समस्याओं का हाल..

दमोह।दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने आज पथरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास नरसिंहगढ़ का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान लक्मण सिंह लोधी समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व छात्राएं उपस्थित रहीं।सांसद लोधी ने आश्वस्त किया कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com