कलेक्टर श्री कोचर ने खरीदी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, अनियमितताओं पर जताई सख्ती
समिति प्रबंधक व सर्वेयर पर कार्रवाई के निर्देश, बैकलॉग खत्म कर किसानों को राहत देने के निर्देश
दमोह।
कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने आज रसीलपुर, पिपरिया चंपत एवं हटा कृषि उपज मंडी में स्थापित मूंग एवं उड़द खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कलेक्टर ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित समिति एवं गोदाम सर्वेयर को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही समिति प्रबंधक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश सहायक आयुक्त सहकारिता को सौंपे।
हटा मंडी में सेवा सहकारी समिति कुण्डलपुर द्वारा संचालित खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के समय व्यवस्थाओं में लापरवाही देखी गई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की।
किसानों से की चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पिपरिया चंपत के खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने किसानों से भी चर्चा की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समिति प्रबंधकों को खरीदी कार्य में पारदर्शिता व सुचारू संचालन के निर्देश देते हुए कहा कि खरीदी व्यवस्था के सुदृढ़ संचालन की जिम्मेदारी जिला विपणन अधिकारी को दी गई है।
रसीलपुर केन्द्र में 65 ट्रालियों की भीड़, बैकलॉग खत्म करने के निर्देश
रसीलपुर के मूंग एवं उड़द खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते समय कलेक्टर ने बाहर खड़ी 65 ट्रालियों की लंबी लाइन देखी। इस पर खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि बैकलॉग तत्काल समाप्त किया जाए और किसानों की उपज की उसी दिन खरीदी सुनिश्चित हो।
निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर श्री विजय ऋषिकेश ठाकरे सहित खाद्य, विपणन और कृषि विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।



More Stories
लुहर्रा में जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, किसान ने तहसीलदार से लगाई न्याय की गुहार..
वृद्धजनों की सेवा हमारा सौभाग्य: कलेक्टर यादव, ई-केवाईसी रहेगी पूरी तरह निःशुल्क..तीन दिन में दूर हों जल आपूर्ति की सभी समस्याएं, हर घर तक पहुंचे पानी: कलेक्टर यादव..
भीषण गर्मी में बिजली संकट से जनता बेहाल, नाराज नागरिक पहुंचे विद्युत मंडल कार्यालय..