माँ की बगिया अंतर्गत जिले में पौधरोपण किया जा रहा हैं-सीईओ जिला पंचायत श्री फुलपगारे..
करीब 250 मरीजों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, “एक पेड़ मां के नाम” से हरियाली का संदेश
ग्राम इमलाई में पौधारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
दमोह: 24 जुलाई 2025
परिवर्तन हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना से की गई।

जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने “मां की बगिया” योजना के उद्देश्यों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा माँ की बगिया अंतर्गत जिले में पौधरोपण किया जा रहा हैं। आमजन भी पौधरोपण अवश्य करें ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजकुमार पटेल ने आयुर्वेद को अपनाने और प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगिता पर जोर देते हुए लोगों से अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की।

रमेश श्रीवास्तव ने कहा गांवों में इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पदस्थ आरएमओ डॉ बृजेश कुलपारिया , डॉ. प्रियंका जैन एवं डॉ. अंकिता अहिरवाल द्वारा लगभग 250 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मरीजों के बीपी, शुगर, मौसमी बीमारियां, सर्दी, खांसी, जुकाम, डायरिया आदि की स्क्रीनिंग की गई। शिविर में आये सभी चिकित्सकों को परिवर्तन सोसाइटी द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचाचत प्रवीण फुलपगारे, डॉ. राजकुमार पटेल, धीरज कुमार अहिरवार, रमेश श्रीवास्तव, सचिन लोकेंद्र दास, कीर्ति अहीरवाल, हरिनारायण साहू संजय सिंह और मुकेश पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, आमजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरिनारायण साहू ने किया तथा आभार धीरज कुमार अहिरवार ने किया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..