श्रावण मास में बांदकपुर के गोवर्धन पर्वत पर होगा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम, तैयारियां जोरों पर– पर्यावरण संरक्षण और हरित बांदकपुर धाम का संकल्प बांदकपुर
(दमोह)। भगवान भोलेनाथ की कृपा और पूज्य संतों के मार्गदर्शन में श्रावण मास के पावन अवसर पर बांदकपुर स्थित श्री जागेश्वरनाथ धाम के पवित्र तीर्थ स्थल गोवर्धन पर्वत पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य है – बांदकपुर धाम को हरियाली से भर देना और पर्यावरण संरक्षण को नया आयाम देना।इस अभियान के तहत न केवल गोवर्धन पर्वत पर, बल्कि मंदिर की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों पर भी पौधे रोपित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

इस पुण्यकार्य में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, बांदकपुर मंदिर समिति, सामाजिक एवं धार्मिक संगठन, पर्यावरण प्रेमी, विद्यालयों के छात्र, कारीडोर निर्माण संघर्ष समिति और हजारों शिवभक्त भाग लेंगे।फलदार पौधे भी होंगे रोपितशिवभक्तों ने बताया कि पेड़ केवल छाया के लिए नहीं, बल्कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप फल भी उपलब्ध हो, इस उद्देश्य से अभियान में कई फलदार पौधे जैसे आम, जामुन, नींबू आदि भी शामिल किए जा रहे हैं।

शिवभक्त शंकर गौतम ने जानकारी दी कि जनसहयोग से कुछ छोटे पौधे बांदकपुर धाम पहुंच चुके हैं। ट्रैक्टर के माध्यम से गड्ढे खोदने, खाद, मिट्टी आदि की व्यवस्था की जा रही है। तैयारियों में दर्जनों कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।जिलेवासियों से भावुक अपीलशिवभक्तों और आयोजनकर्ताओं ने जिले के सभी नागरिकों, भक्तों और पर्यावरण प्रेमियों से अपील की है कि वे इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर बांदकपुर धाम की हरियाली में योगदान दें।> “आप एक पौधा अपनी ओर से, अपने मित्रों, परिवारजनों और पूर्वजों की स्मृति में लगाएं। यह कार्य न केवल पर्यावरण की सेवा है, बल्कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति का एक श्रेष्ठ माध्यम भी है।”श्रावण मास के इस पुनीत समय में बांदकपुर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें, वृक्षारोपण करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..