आदतन अपराधी द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार लहराने की घटना कैमरे में कैद..

Spread the love

आदतन अपराधी द्वारा पत्रकार को जान से मारने की धमकी, अवैध हथियार लहराने की घटना कैमरे में कैद..

दमोह/हटाश्रावण सोमवार की पावन संध्या पर हटा नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक स्थानीय पत्रकार एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय सदस्य को कथित रूप से एक आदतन अपराधी ने अपने बेटे व सहयोगियों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना शिवलिंग विसर्जन के दौरान सड़क पर हुई, जिसमें पीड़ित का परिवार भी मौजूद था।जानकारी के अनुसार, पत्रकार दीपक गर्ग अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर गौरीशंकर मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी कथित रूप से हटा क्षेत्र के कुख्यात अपराधी महेश पुरानी अपने पुत्र आशीष पुरानी एवं अन्य साथियों के साथ दो बुलेरो गाड़ियों में पहुंचकर उनकी कार को फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर रोक लिया।

आरोप है कि महेश पुरानी ने दीपक गर्ग को धमकी दी कि यदि उसने या उसके संगठन ने शराब पकड़ने की कार्रवाई या खबर चलाई, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के मुताबिक, महेश पुरानी के बेटे ने देसी कट्टा लहराते हुए डराने की कोशिश की। जैसे ही दीपक गर्ग ने मोबाइल से वीडियो बनाना चाहा, आरोपी ने अपशब्द कहते हुए और धमकाते हुए कहा – “बुला लो जिसे बुलाना है, हम सबकी मां… देंगे।

“दीपक गर्ग तुरंत हटा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्य भी प्रस्तुत किए, जिनमें आरोपियों की धमकी और गाली-गलौज साफ सुनी जा सकती है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में आरोपी की गाड़ियां व अवरोधन की पुष्टि भी देखी गई।घटना की जानकारी मिलते ही भगवती मानव कल्याण संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दो ज्ञापन सौंपे। ज्ञापनों में मांग की गई कि—आरोपियों पर हत्या की धमकी, शांति भंग, शस्त्र अधिनियम व अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया जाए,महेश पुरानी के खिलाफ चल रहे आपराधिक प्रकरणों की जांच हो,उनकी अवैध शराब कारोबार, हथियारों एवं संपत्ति की छानबीन आर्थिक अपराध शाखा या एसटीएफ से कराई जाए।सवाल खड़े कर रही चुप्पीसवाल यह है कि क्या मध्यप्रदेश सरकार अपराधियों पर यूपी की तर्ज पर कार्रवाई कर पाएगी? क्या पत्रकार और राष्ट्रहित में कार्यरत संगठनों को इसी तरह खुलेआम धमकी दी जाती रहेगी और प्रशासन मूकदर्शक बना रहेगा?महेश पुरानी पर पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।आशीष पुरानी पर वर्तमान में एक अन्य केस लंबित है।अवैध हथियार का प्रदर्शन और धमकी कैमरे में कैद।शराब कारोबार में लिप्तता की जानकारी ज्ञात।प्रशासनिक चुप्पी और राजनीतिक संरक्षण पर गंभीर सवाल।

इस पूरे घटनाक्रम पर टीआई धर्मेंद्र उपाध्याय से संपर्क करने की कोशिश की गई, किंतु उनसे बात नहीं हो सकी।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com