सीपीयू में छिपाकर ले जा रहे थे 18.80 किलो गांजा, कुम्हारी पुलिस की सतर्कता से मंसूबे नाकाम..

Spread the love

दमोह: सीपीयू में छिपाकर ले जा रहे थे 18.80 किलो गांजा, कुम्हारी पुलिस की सतर्कता से मंसूबे नाकाम

तकनीक से पुलिस को चकमा देने की कोशिश नाकाम, आरोपी गिरफ्तार

दमोह, 29 जुलाई 2025
दमोह जिले की कुम्हारी थाना पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 18.80 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। तस्करों ने इस बार गांजा कंप्यूटर के सीपीयू में छिपाकर ले जाने की चाल चली थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता और चौकसी ने इसे नाकाम कर दिया।

पुलिस को यह बड़ी सफलता 29 जुलाई की रात लगभग 3 बजे उस समय मिली, जब महाकाल ढाबा तिराहे पर मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी के दौरान जब कंप्यूटर का सीपीयू खोला गया तो पुलिस भी चौंक गई — भीतर से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

  • नाम: मुकेश तिवारी
  • उम्र: 40 वर्ष
  • निवासी: रामबांग मोहल्ला, बड़ा मलहरा थाना, जिला छतरपुर (म.प्र.)

पुलिस के अनुसार आरोपी पेशेवर तस्कर है जो आधुनिक तरीकों से पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा था। गांजे की अनुमानित बाजार कीमत ₹2,82,000/- आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, तथा एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में संपन्न हुई।

जिनकी सजगता से पकड़ी गई तस्करी

  • थाना प्रभारी उनि. बृजेश पाण्डेय
  • सउनि. गोविन्द सिंह
  • आरक्षक राजेश कुमार, जीवन पटेल, रमाकांत साहू, आशीष कुमार, रामबहादुर
  • सायबर सेल से प्र.आर. राकेश अठया, सौरभ टंडन
  • विशेष टीम से प्र.आर. सूर्यकांत, प्र.आर. संजय पाठक

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने इस कार्रवाई को “पुलिस टीम की सूझबूझ और प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण” बताया और समस्त टीम को सराहना दी।


About The Author