हटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इटवा में बंद कमरे से 28 पेटी अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार
मुखबिर की सूचना पर रात 11 बजे दबिश, 1.40 लाख रुपये मूल्य की शराब जप्त
दमोह ।
जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया एवं एसडीओपी हटा प्रशांत सिंह सुमन के निर्देशन में हटा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में ग्राम इटवा में मंगलवार रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र के समीप स्थित त्रिलोक सिंह लोधी निवासी इटवा के बंद कमरे से बड़ी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की गई।

जप्त की गई शराब की जानकारी:
कुल पेटियां: 28 पेटी
प्रकार: 19 पेटी लाल मसाला, 9 पेटी देशी प्लेन
कुल मात्रा: 252 लीटर शराब
अनुमानित बाजार मूल्य: लगभग ₹1,40,000
थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि कार्रवाई आबकारी एक्ट के तहत की गई है। आरोपी त्रिलोक सिंह लोधी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब, नशा तस्करी और संगठित अपराधों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी निगरानी बढ़ाई गई है ताकि ऐसे अवैध गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..