“नशे से दूरी, है जरूरी” अभियान का दमोह जिले में सफल समापन: विविध कार्यक्रमों के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेश
दमोह। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए गए प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान “नशे से दूरी, है जरूरी” का समापन दमोह जिले में विविध कार्यक्रमों के साथ प्रभावी रूप से संपन्न हुआ। अभियान के अंतिम दिन जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में नशे से दूर रहने का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

पथरिया में रचनात्मक प्रतियोगिताएं और शपथ:
एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी एवं निरीक्षक अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय मॉडल स्कूल में रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया और सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

एक्सीलेंस स्कूल दमोह में प्रदर्शनी और सम्मान:
सीएसपी श्री हरिराम पांडे, निरीक्षक मनीष कुमार एवं सूबेदार अभिनय साहू की उपस्थिति में विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों को उनके प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया गया और नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई।

हटा में रचनात्मक अभिव्यक्ति से जागरूकता:
एसडीओपी श्री प्रशांत सुमन एवं निरीक्षक धर्मेंद्र उपाध्याय ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

हिंडोरिया में सेमिनार से बढ़ाई समझ:
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिंडोरिया में उप निरीक्षक धर्मेंद्र गुर्जर द्वारा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें छात्रों एवं विद्यालय स्टाफ को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया और सामूहिक शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समापन कार्यक्रम:
पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने पुलिस कार्यालय में समापन कार्यक्रम आयोजित कर कार्यालयीन स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए गए इस अभियान की मंशा और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, अभियान में सहयोग देने वाले सभी वरिष्ठ नागरिकों, विशिष्ट जनों, विभागीय अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया।
जिला पुलिस की ओर से जनभागीदारी और जनजागरूकता की दिशा में यह अभियान एक सफल प्रयास रहा, जिसने युवाओं और आम नागरिकों को नशे के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होने का संदेश दिया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..