तुलसी जयंती पर हुआ प्रेरणादायक कार्यक्रम, रामचरितमानस की प्रासंगिकता पर चर्चा..
दमोह। भारत विकास परिषद शाखा दमोह द्वारा माडल स्कूल परिसर में तुलसी जयंती के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में मानस मर्मज्ञ पंडित गणेश पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार सुश्री प्रेमलता नीलम तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री आर. पी. कुर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और विशेष रूप से श्रीरामचरितमानस की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रामचरितमानस न केवल एक धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि छात्रों के चरित्र निर्माण और जीवन को दिशा देने वाला एक महान पथप्रदर्शक ग्रंथ भी है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के प्रांत संगठन मंत्री श्री राजीव बिरथरे, शाखा अध्यक्ष दीपक सिंघानिया, उपाध्यक्ष महेंद्र ताम्रकार, राकेश चौरसिया, कोषाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा, अभय मोदी एवं अंकित सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र जैन द्वारा सराहनीय ढंग से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में माडल स्कूल के प्राचार्य श्री आर. पी. कुर्मी सहित शिक्षकगण प्रशांत जैन, मुकेश विश्वकर्मा, संजय खरे एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह आयोजन विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, साहित्य और अध्यात्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..