तेंदूखेड़ा में खाद की कमी हुई दूर, 7 अगस्त से मिलेगा खाद – राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने दी जानकारी..
दमोह।
तेंदूखेड़ा क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से खाद की कमी की समस्या को लेकर किसानों में चिंता का माहौल था, लेकिन अब उन्हें राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने स्वयं इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना से चर्चा की, जिसके परिणामस्वरूप जिले के लिए खाद की अतिरिक्त खेप भेजी गई है।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 7 अगस्त, 8 अगस्त और 11 अगस्त को तेंदूखेड़ा में खाद का वितरण किया जाएगा। इसके लिए कुल 2200 कूपन वितरित किए गए हैं, जिनमें
7 अगस्त को 800 कूपन,
8 अगस्त को 800 कूपन, और
11 अगस्त को 600 कूपन शामिल हैं।
खाद वितरण का समय प्रातः 7 बजे से निर्धारित किया गया है और प्रत्येक कूपन पर 2 बोरी खाद दी जाएगी। किसानों को अपने साथ आधार कार्ड या बही लाना अनिवार्य होगा। खाद केवल किसान या उनके रक्त संबंधी को ही दिया जाएगा।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने किसानों से अपील की कि निर्धारित तिथि के अनुसार ही खाद लेने आएं —
7 अगस्त को कूपन संख्या 1 से 800 तक,
8 अगस्त को कूपन संख्या 801 से 1600 तक, और
11 अगस्त को कूपन संख्या 1601 से 2200 तक के किसान उपस्थित हों, ताकि भीड़ से बचा जा सके।
इसके अलावा प्रशासन ने व्यवस्था को सरल बनाने के लिए तीन निजी खाद विक्रेताओं के काउंटर भी लगवाए हैं, जहां सरकारी दर पर ही खाद उपलब्ध रहेगी।
राज्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा,
> “डॉ. मोहन यादव जी की सरकार किसानों के साथ खड़ी है। खाद की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। कृपया घबराएं नहीं, संयम रखें और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।”


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..