भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेताओं का भोपाल आगमन..
दमोह विधायक जयंत कुमार मालैया के स्वास्थ्य की ली जानकारी, संगठनात्मक और पारिवारिक चर्चा भी हुई ..
भोपाल | आज भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का भोपाल स्थित निज निवास पर आगमन हुआ। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा, प्रदेश के कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दमोह विधायक एवं पूर्व वित्त मंत्री श्री जयंत कुमार मालैया से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

यह भेंटवार्ता सौहार्द्रपूर्ण और आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श के साथ-साथ पारिवारिक चर्चा भी हुई। नेताओं ने श्री मालैया की वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उल्लेखनीय है कि श्री जयंत कुमार मालैया का स्वास्थ्य विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहा था, जिसके चलते उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। जैसे ही यह जानकारी सामने आई, दमोह सहित पूरे क्षेत्र में उनके शुभचिंतकों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थनाएं कीं।

भाजपा नेताओं ने श्री मालैया के प्रति आत्मीयता और सम्मान व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि वे शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होकर, पूर्व की भांति दमोह विधानसभा की सेवा में अपनी पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर श्री मालैया के सुपुत्र श्री **निशांत मलैया** ने सभी वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए चर्चा में भागीदारी निभाई।




More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..