मंत्री श्री लोधी ने बनवार में आयुष औषधालय भवन का किया भूमि पूजन, छात्र-छात्राओं को बांटी साइकिलें..
दमोह।जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनवार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्थानीय विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शुक्रवार को 46 लाख रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले आयुष औषधालय भवन का भूमि पूजन किया। यह भवन लगभग 10 माह में बनकर तैयार होगा, जिससे ग्रामीणों को पारंपरिक औषधीय उपचार सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

भूमिपूजन समारोह में मंत्री लोधी ने कहा कि “औषधीय उपचार हमारी पुरानी परंपरा है, आज हम जहां अंग्रेजी दवाओं का सेवन करते हैं, वहां इस पद्धति को बदलने की आवश्यकता है। इस अस्पताल के निर्माण से ग्रामीणों को उचित व सुलभ उपचार मिलेगा।”उन्होंने बताया कि बनवार क्षेत्र में विधायक निधि और अन्य योजनाओं से फायर टैंकर, पाइपलाइन विस्तार, मोटर पंप, स्ट्रीट लाइट, बाउंड्री वॉल, लोधी भवन, चबूतरे, शेड निर्माण, सीसी रोड, मंगल भवन जैसे कई विकास कार्य हो चुके हैं या प्रगति पर हैं।मंत्री लोधी ने यह भी घोषणा की कि 37 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निर्माण किया जाएगा, जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेलकूद की भी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि “बनवार जैसे क्षेत्र में इतना बड़ा और आधुनिक स्कूल पहले कभी सोचा भी नहीं गया था, लेकिन अब यहां के बच्चे प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर शिक्षा पाएंगे।

”कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी किया गया। इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा, “पहले केवल छात्राओं को साइकिल दी जाती थी, अब हमारी सरकार ने तय किया है कि छात्रों को भी साइकिल दी जाएगी, जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे।”इस अवसर पर शिक्षकगण, आयुष विभाग के डॉक्टर, बनवार मंडल अध्यक्ष रोहित जैन ‘रिंकू’, पंडित उमाशंकर शास्त्री, सरपंच सुभाष अहिरवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शीतल राय, सगरा सरपंच जिनेश जैन, अमन जैन, मणि शंकर अग्रवाल, चौकी प्रभारी मनीष यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..